जौनपुर, जनवरी 28 -- यूपी के जौनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 16 साल के युवक ने कुछ ऐसा कर दिया। जिससे घरवालों को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। दरअसल युवक ने गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करके उसे खुश रखने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रच डाली फिर फोन कर एक लाख की डिमांड रख दी। उधर, जब इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो सर्विलांस की मदद से उसे आठ घंटे में ही बरामद कर लिया गया। ये मामला बदलापुर क्षेत्र का है। 16 साल का किशोर रविवार शाम चार बजे के करीब अचानक लापता हो गया। करीब आठ बजे उसी के नंबर से मुंबई में रह रही बहन के मोबाइल पर फोन पहुंचा। युवक रो रहा था, उसने कहा कि बदमाशों ने अपहरण कर लिया है, एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। न देने पर जान से मार देने की धमकी भी दी है। इतना सुनते ही युवक की बहन घबरा गई। उसने घटना की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.