हिन्दुस्तान संवाद, फरवरी 14 -- गोरखपुर के पीपीगंज नगर स्थित एक मैरिज हाल में शुक्रवार को सगाई समारोह के दौरान अचानक ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। युवक की कथित प्रेमिका के फोन कॉल के बाद सगाई टूट गई और मौके पर हंगामा मच गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को बुलाया गया, जिसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। युवती पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने युवक पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि युवक और उसके पिता के फरार होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी खजनी थाना क्षेत्र के सियर टोला निवासी सौरभ चौहान से तय हुई थी। सौरभ चौहान डाक विभाग के गोरखपुर रेल मेल सेवा में कार्यरत बताया जा रहा है। दोनों परिवारों के बीच शादी की तैयारियां काफी समय से चल रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.