नई दिल्ली, मार्च 20 -- दिल्ली विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर के घर हुई हथियारबंद डकैती के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय सूरज उर्फ अखिल और 29 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के रहने वाले हैं। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सचिन की गर्लफ्रेंड की मदद से दोनों ने डकैती की योजना बनाई थी। इस बारे में गुरुवार को जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि यह वारदात करीब महीनेभर पहले अशोक विहार इलाके में हुई थी। पुलिस ने बताया कि 17 फरवरी को अशोक विहार इलाके में हुई वारदात के दौरान हथियारबंद बदमाश सेवानिवृत्त प्रोफेसर के घर में घुस गए थे, जहां उन्होंने उनके परिवार को बांधकर बंधक बना लिया और बंदूक की नोक पर धमकाते हुए सोने और चांदी के गहने, नकदी, मोबाइल फोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.