बुलंदशहर, मई 16 -- जिले में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरुवार को आसमान से बरसती आग और गर्म हवाओं से लू के थपेड़ों का अहसास हुआ। गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल हो गया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी कार्य से निकले राहगीरों ने चेहरे को कपड़े से ढककर धूप से बचाव किया। बीते दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान दो डिग्री उछाल भरकर 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में अभी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। गर्मी का असर भी तेज होगा। आंधी-बारिश के बाद रोजाना तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को सुबह से आसमान साफ रहा। तेज धूप खिली और दोपहर के समय खासी गर्म रही। साथ में हल्की गर्म हवाएं भी चलती रहीं। 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाएं लू के थपेड़ों का काम करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.