संभल, अप्रैल 23 -- जनपद संभल में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को दिन के समय घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। दोपहर के समय शहर की सड़कें सुनसान नजर आईं। बाजारों में भी आम दिनों की तुलना में भीड़भाड़ बेहद कम रही। तेज धूप में दोपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई बाइक सवार सड़क किनारे पेड़ों की छांव में बैठकर राहत तलाशते नजर आए। गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। दोपहर में लू जैसी स्थिति रही, जिसके चलते लोग घरों में कैद हो गए। दोपहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.