शामली, अप्रैल 22 -- तेज और लू के थपेडों ने लोगों को खासा परेशान किए हुआ है। इस बार गर्मी से हर कोई परेशान हो गया है। ऐसे में विद्युत विभाग द्वारा की जा रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज ने भी नागरिकों को रूलाकर रख दिया है। सडकों पर गर्म हवाऐं चलने से लोग घरों में दुबके रहे और सडके वीरान रही। सोमवार को भीषण गर्मी और सडकों पर चल रही गर्म हवाओं से नागरिक खासा परेशान दिखाई दिये। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान जहां 39 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया वही न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। सवेरे से ही तेज धूप के कारण आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई थी। तेज धूप और चिपचिपाती गर्मी से नागरिकों का हाल बेहाल रहा। घर हो या बाहर गर्मी में कही पर भी आराम नही मिल पा रहा है। इस बार गर्मी ने पिछले कई वर्षो का रिकॉर्ड तोड दिया। चिपचिपाती गर्मी के कारण सबसे ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.