गुमला, मई 13 -- गुमला। जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के राहुल साहू का तीन वर्षीय पुत्र श्रेयांश साहू गर्म माड़ में गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद परिजन तत्काल सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार बच्चा अपनी मां से पानी मांग रहा था। मां रसोई में खाना बना रही थी। रसोई के किनारे गर्म माड़ एक बर्तन में रखा था। इसी दौरान बच्चा गर्म माड़ के बर्तन मे गिर गया। गर्म माड़ से उसकी कमर, छाती और पेट झुलस गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...