नोएडा, फरवरी 8 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। गर्म पानी की रॉड बदलने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि ग्राहक ने दुकानदार को जातिसूचक शब्द कहे। पुलिस ने मारपीट और एससी और एसटी ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार अजित उर्फ जीतू पुत्र पप्पू सिंह की लडपुरा गांव के गेट के पास बिजली की दुकान है। गांव निवासी करन भगत उनके पास पानी की रॉड लेकर पहुंचे। यहां पर दोनों के बीच विवाद हो गया। दुकानदार ने बताया कि पानी की रॉड उनकी दुकान से नहीं खरीदी गई। उसके बाद भी करन भगत ने उसके साथ बहस की। हालांकि, बाद में दुकानदार ने नई रॉड दे दी। इसके बाद भी करन भगत ने अपने परिवार के लोगों को भेजकर उनके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान जातिसूचक शब्द कहे और उनका फोन भी तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने करन, आर्यन, वाशू, अरुण, ...