बगहा, जनवरी 30 -- नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरई टोला में मंगलवार की रात्रि एक मासूम गर्म तेल में गिर गया। आननफानन में परिजनों ने उसे नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया। मासूम शाहिद आलम का पुत्र शाहबाज आलम (6) है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि मासूम 50 फीसदी झुलस गया है। उसकी हालत गंभीर है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बरई टोला निवासी शाहिद आलम के घर एक आयोजन था। इस आयोजन में अतिथियों के लिए भोजन बनाया जा रहा था। शाहबाज उसी के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह भोजन बनाने के लिए रखे गए गर्म तेल में गिर गया। वह झुलसकर छटपटाने लगा। वहां काम कर रहे लोगों ने उसे गर्म तेल से बाहर निकाला। जानकारी मिलते ही घर ...