पाकुड़, मार्च 18 -- पाकुड़िया। प्रखंड स्थित सिदपुर गर्मकुण्ड झरने का सौंदर्यीकरण कार्य जोर शोर से चल रहा है। विकास कार्यों का जायजा लेने मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी त्रिदीप कुमार शील, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता एवं पंचायत के मुखिया गर्मकुण्ड स्थल पहुंचे और सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस बावत बीडीओ ने बताया कि उपायुक्त के पहल पर सिदपुर गर्मकुण्ड स्थल का सौंदर्यीकरण कार्य डीबीएल कोल कंपनी की ओर से कि जा रही है। जिसमें सिदपुर गर्मकुण्ड की साफ-सफाई के साथ-साथ कुंड परिसर में पेवर ब्लॉक से समतलीकरण होना है और आकर्षक फूल पौधे लगाकर बागवानी कार्य किया जा रहा है। बीडीओ ने बताया कि सिदपुर गर्मकुण्ड जिला का अति रमणीय पौराणिक पर्यटन स्थल है जहां मकर संक्रांति पर प्रत्येक वर्ष प्रसिद्ध गर्मपानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.