फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- थाना सिरसागंज क्षेत्र में शादी समारोह में गर्म चाय के भगोने में गिरकर एक बालिका गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। विधूना निवासी जमील अपनी साली की शादी में शामिल होने थाना सिरसागंज के करहरा गांव में आया था। उसकी पत्नी तथा दो वर्षीय बेटी कशिश भी साथ में आई थी। शादी समारोह में सभी प्रोग्राम हंसी खुशी हो रहे थे। दोपहर को चाय बनाने के बाद गर्म चाय का भगौना उतार कर नीचे रख दिया। उस दौरान जमील की बेटी कशिश खेलते खेलते वहा पहुंच गई। वह चाय के भगोने में गिर पड़ी। चाय के भगोना में गिरते ही वह चीखने चिल्लाने लगी। गर्म चाय में गिरने वह काफी झुलस गई। उसकी हालत देख परिजन घबरा गए। परिजनों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...