हमीरपुर, जनवरी 4 -- बिवांर, संवाददाता। शराबी पति ने महिला के साथ अभद्रता कर मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। पांच माह से मायके में शरण लिए महिला गर्म कपड़े लेने जब ससुराल गई तो देवरों ने अभद्रता करते हुए घर में नहीं घुसने दिया। जिससे आहत महिला ने पति व देवरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बिवांर थाना के सायर गांव की अंजली देवी पुत्री मुन्ना मौर्य की शादी 5 साल पहले थाना कुरारा के कुसमरा गांव के संतोष पुत्र प्रभु दयाल के साथ हुई थी। पति शराब पीने का आदी है। शराब के नशा में महिला के साथ अभद्रता कर मारपीट करता चला आ रहा है। पांच माह पहले पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तब से अंजली मायका में शरण लिए हुए हैं। महिला के दो छोटी पुत्रियां है। ठंड के चलते महिला गर्म कपड़ा लेने ससुराल गई। जहां देवर संजय ने घर में उसको नहीं घुसने दिया। महिला प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.