हरिद्वार, मई 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में गुरुवार को लोग धूप की तपिश और बढ़ती गर्मी से परेशान रहे। दिन में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। साथ ही गर्म हवाओं के बीच दोपहर के समय लोगों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ी। धर्मनगरी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। गुरुवार को तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी का अहसास भी बढ़ गया। हालांकि बुधवार को शाम के समय बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। बारिश पड़ने के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई थी। बारिश के बाद दिन में लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन गुरुवार को तापमान बढ़ने के कारण गर्मी भी बढ़ गई। दिन में गर्मी के प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.