हरिद्वार, अगस्त 20 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में बुधवार को लोग गर्मी से परेशान रहे। सुबह से ही लोगों को धूप की तपिश ने परेशान किया। दोपहर को उमस, गर्मी और तपती धूप के बीच लोगों को आवाजाही में बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी। दिन में गर्मी ने लोगों के पसीने निकाल दिए। शाम के समय भी लोग गर्मी से जूझते रहे। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.