कानपुर, जून 6 -- कानपुर। गर्मी से राहत खत्म हुई। अब दिन का पारा तेजी से ऊपर चढ़ेगा। कानपुर नगर समेत 12 जिलों में 09 और 10 जून को हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। तब तक पारा 45 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच जाएगा। इसके बाद 11 और 12 जून को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में आंधी-पानी की संभावना जताई गई है। जून के पहले पांच दिन सामान्य रहने के बाद शुक्रवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के वेदर स्टेशन पर माह का सर्वाधिक तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह भी सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर तापमान 40 के निकट रहने का अनुमान लगाया गया है। हल्की गर्म हवाओं का भी अहसास हुआ। इसी तरह न्यूनतम पारा सीएसए में 22.8 डिग्री और एयरफोर्स वेदर स्टेशन में 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.