हरिद्वार, मई 23 -- हरिद्वार। धर्मनगरी में शुक्रवार को धूप की तपिश कम रही। इस कारण दिन में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शाम को भी हवा चलने के कारण मौसम में गर्मी का अहसास कम रहा। धर्मनगरी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं बुधवार को दिन में बारिश पड़ने के बाद अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.