कटिहार, मई 15 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। दो दिनों के भीतर जिले में पड़ रही तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से लेकर मंगलवार तक जिले में बादल छाए रहने और बारिश होने की प्रबल संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले 24 घंटों में दिन के अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। तेज गति से चलने वाली पुरवा हवा से भी गर्मी का प्रभाव कम होगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम फिलहाल शुष्क और साफ है, लेकिन 8 से 14 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही पुरवा हवा से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।उन्होंने बताया कि बारिश से फसल की सिंचाई और मिट्टी की नमी में सुधार होगा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.