सीवान, मई 31 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में पिछले एक सप्ताह में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ते तापमान के साथ गर्मी से संबंधित बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 509 मरीजों ने ओपीडी में अपना पंजीकरण कराया। इनमें से आधे से अधिक मरीज लू, डिहाइड्रेशन, पेट संबंधी रोग, सांस की तकलीफ और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित शामिल थे। बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाएं इन बीमारियों से अधिक प्रभावित हो रही हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण ओपीडी में लंबी कतारें लग रही हैं। मरीजों को इलाज के लिए कई घंटों तक प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। हालांकि नए अस्पताल में पर्याप्त पंखे होने से मरीजों गर्मी में अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन सीमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.