बदायूं, फरवरी 20 -- बदायूं। गर्मी का मौसम आने वाला है और सर्दी अलविदा कहने लगी है। गर्मी के मौसम में बिजली खपत अधिक होगी और यंत्रों को अधिक चलना पड़ेगा। इसके लिए बिजली निगम ने पहले से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बिजली निगम की ओर से मरम्मत कार्य एवं साफ-सफाई कार्य को शुरू करा दिया है। शहर से लेकर देहात तक सभी जगह मरम्मत का कार्य कार्यदायी संस्था के द्वारा कार्य कराया जा रहा है। जिसकी वजह से जगह-जगह कटौती की समस्या भी उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है। मरम्मत कार्य के दौरान संबधित इलाके की बिजली सप्लाई को बंद किया जा रहा है। गुरुवार को शहर व देहात इलाके में मरम्मत कार्य जारी रहा है। शहर के अलग-अलग बिजली घरों एवं ट्रांसफार्मरों पर मरम्मत का कार्य चला है। शहर के लावेला चौक पर करीब दो से चार बजे तक ट्रांसफार्मर एवं झंपर मरम्मत कार्य चला है। जिसकी व...