मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने पीएचईडी के अधिकारियों को गर्मी से पहले पेयजलापूर्ति प्रबंध को दुरुस्त करने का आदेश दिया। वे शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अन्य विभागों की समीक्षा के बाद संबंधित अधिकारियों को भी लोक कल्याणकारी योजनाओं को समय से पूरा करने को कहा। इसी क्रम में उन्होंने बैठक से अनुपस्थित डीईओ, डीएफओ, श्रम अधीक्षक व एलएईओ के कार्यपालक अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश वरीय पदाधिकारियों को दिया। डीएम ने पीएचईडी व नगर निगम को सभी चापाकल पूरी तरह कार्यरत स्थिति में बनाए रखने को कहा। खराब चापाकलों की सूची बनाते हुए उन्हे प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने का निर्देश दिया। इसके बाद खराब पड़े सोलर स्ट्रीट लाइट को 72 घंटे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.