फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 19 -- फर्रुखाबाद। शहर के जसमई में निर्माणाधीन 33/11 बिजली उपकेंद्र का सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने उपकेंद्र पर हो रहे निर्माण कार्य की जानकारी अधीक्षण अभियंता अजय कुमार से की। पूछा कि कब तक उपकेंद्र चालू हो जाएगा। एसई ने बताया कि गर्मी शुरू होने से पहले उपकेंद्र को पूरा कर आपूर्ति शुरू करवा दी जाएगी। इस अवसर पर एक्सईएन शहर बृजभान सिंह, जेई अजयबाबू और रवि यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.