गंगापार, अप्रैल 22 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। गर्मी बढ़ने के साथ ही सरकारी गोशाला में रह रहे गोवंशों की भी मौत होने लगी है। मांडा के पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर पीके मिश्रा ने बताया कि मांडा खास स्थित सरकारी गोशाला में सोमवार को एक गोवंश तथा देवरी गोशाला में मंगलवार को एक गोवंश की मौत हुई है। यह भी बताया कि भीषण गर्मी के चलते वृद्ध व बीमार गोवंशों की मौत हो रही है। मांडा क्षेत्र में कुल पांच सरकारी गोशाला हैं जिनमें मांडा खास में 357, भवानीपुर ग्राम पंचायत के देवरी गोशाला में 328, ऊंचडीह उपरौध ग्राम पंचायत के कुशलपुर गोशाला में 174, पियरी में 231 व केड़वर में 189 गोवंश हैं। कुशलपुर गोशाला में आठ दिन पहले दो गोवंशों की मौत हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.