भभुआ, जनवरी 5 -- रोहतास और कैमूर जिलों के सूखा और गैर सूखा प्रभावित क्षेत्रों के करीब 32 हजार हेक्टेयर खेत की सिंचाई करने की है क्षमता डैम के बांध की बांध की ऊंचाई 46.3 मीटर तथा लंबाई 1615.40 मीटर है दुर्गावती जलाशय से पानी नहीं मिलने से खरीफ की फसल होती है प्रभावित (पटना का टास्क/पेज चार की लीड खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। प्रखंड की दुर्गावती जलाशय परियोजना के डैम से गर्मी के दिनों में पानी नहीं मिला पाता है, जिससे इलाके के किसानों की खरीफ और सब्जी की फसल प्रभावित होती है। इस डैम के पानी से रोहतास और कैमूर जिले के सूखा और गैर सूखा क्षेत्र के करीब 32 हजार हेक्टेयर खेत की सिंचाई करने की क्षमता है। इसकी बायीं एवं दायी नहर 17890 हेक्टेयर भूमि सिंचाई की क्षमता है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, परियोजना के डैम में पानी भंडारण की क्षमता लग...