गढ़वा, फरवरी 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। डीसी शेखर जमुआर के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सोमवार को गढ़वा सदर प्रखंड कार्यालय और कल्याणपुर पंचायत क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर योजनाओं का जायजा लिया। प्रखंड और पंचायत स्तर पर सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की क्रियान्वयन की स्थिति को लेकर समीक्षा के क्रम में कई आवश्यक निर्देश दिए गए। सर्वप्रथम उन्होंने गढ़वा प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी और उनकी पूरी टीम के साथ बैठक कर विभिन्न स्वीकृत, लंबित एवं पूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। लंबित योजनाओं के कार्यों को समय रहते पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने गर्मी में सभी जलमीनारों को चालू स्थिति में रखने का निर्देश दिया। योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनाई जा रही प्रक्रिया को लेकर भी कई जरूरी निर्देश दिए। उस दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.