लातेहार, अप्रैल 16 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। डीसी श्री गुप्ता ने गर्मी के दिनों में लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक तैयारी कर लेने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि गर्मी में लोगों को पेयजल के लिए दिक्कत नहीं हो। इसका पूरा ख्याल रखें। डीसी ने पूर्व के बैठक में दिए गए निदेशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंताओं को योजनाओं की निगरानी व क्रियान्नवयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। किसी खराब चापाकल व जालमीनार के खराब होने की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित गति से ठीक करना सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में डीसी द्वारा जल जीवन मिशन के पूर्ण किय गये योजनओं के संबंध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.