जहानाबाद, अप्रैल 25 -- काको निज प्रतिनिधि। गर्मी अपने चरम पर है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में नगर पंचायत द्वारा राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए लगाए गए प्याउ खुद प्यासे नजर आ रहे हैं। काको नगर पंचायत क्षेत्र में कई स्थानों पर प्याउ लगाए गए थे। जिसमें अधिकांश में न तो पानी है और न ही देखरेख की कोई व्यवस्था है। मध्य ग्रामीण बैंक के समीप बने प्याउ के पास घड़ा रखा हुआ है। लेकिन उसमें पानी नहीं रखा जाता है। यही हाल नगर के अन्य प्याउ की भी है। अधिकांश घड़े में पानी भरने की व्यवस्था नहीं है। वहीं कई जगह रखे घड़े टूट गए हैं। इस संबंध में नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी प्रेमस्वरूपम ने बताया कि अब तक 10 प्याउ बनाए जा चुके हैं और शनिवार से दो चलंत प्याउ की शुरुआत की जाएगी। सभी प्याउ में दिन में तीन बार आरओ जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.