बस्ती, मार्च 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि व नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने में हो रही देरी गर्मी में उपभोक्ताओं पर भारी पड़ेगी। बिजनेस प्लॉन वर्ष 2024-25 के तहत जिले में 45 नए ट्रांसफॉर्मर लगेंगे व 214 ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि की जाएगी। पिछले वर्ष गर्मी में ओवरलोडेड हुए ट्रांसफॉर्मरों को चिह्नित किया गया था। उनसे से अधिकांश की क्षमता वृद्धि की जा रही है। पिछली गर्मियों में दो पॉवर ट्रांसफॉर्मर सहित 250 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर ओवर लोडेड हो गए थे। पॉवर ट्रांसफॉर्मर को बचाने के लिए जहां बीच-बीच में आपूर्ति बंद करनी पड़ रही थी, वहीं डिस्ट्रीब्यूशन वाले ट्रांसफॉर्मर के फुंकने का खतरा बना हुआ था। मुख्य अभियंता एसके सरोज की पहल पर ओवरलोडेड ट्रांसफॉर्मर चिह्नित किए गए और उनकी क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कराकर भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.