लातेहार, अप्रैल 2 -- चंदवा, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मार्ग पर चेकनाका के समीप स्थित भवानी कम्प्यूटर सह डिजिटल स्टूडियो के सौजन्य से राहगीरों के लिए पनशाला की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद साहु ने पनशाल का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र में प्रचंड गर्मी की शुरुआत हो चुकी है ऐसे समय में प्यासे को पानी पिलाना पुनीत कार्य है। इस नेक कार्य के लिए उन्होंने भवानी कम्प्यूटर के संचालक श्रवण प्रसाद को साधुवाद दिया है। मौके पर सुरेन्द्र वैद्य, रिकी वर्मा, आदर्श रवि राज, शिवकेश्वर यादव, दीपू कुमार, अजय कुमार समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.