आगरा, मई 15 -- जनपद में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही अस्पतालों में बुखार, सांस व डायरिया के रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिला अस्पताल में बुधवार की सुबह 1474 रोगी उपचार के लिए पहुंचे। जिनमें बुखार व सांस के रोगियों की संख्या अधिक थी। डायरिया के भी 38 रोगी उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। बुधवार की सुबह से जिला अस्पताल में रोगी पर्चा बनवाने के लिए तीमारदारों की कतारें लग गईं। भीषण गर्मी में बड़े व बच्चे बुखार, सांस व डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में बुखार के 365 व सांस के 262 रोगी उपचार के लिए पहुंचे। डायरिया के 38 नए रोगी भी उपचार कराने के लिए पहुंचे हैं। सीएमएस डा.संजीव सक्सेना ने बताया कि तापमान बढ़ने के बाद जरा सी लापरवाही की बजह से लोग रोगों की चपेट में आ रहे हैं। रोगियों को उपचार करने बाद दवाएं ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.