गुड़गांव, मार्च 29 -- गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम को चंडीगढ़ में आयोजित उच्चस्तरीय खरीद समिति की बैठक में मिलेनियम सिटी में पेयजल सप्लाई और बरसाती पानी की निकासी के तीन टेंडरों को मंजूरी मिल गई। करीब 36.19 करोड़ रुपये के इन टेंडर को अगले माह के पहले या दूसरे सप्ताह तक आवंटित कर दिए जाएंगे। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के अधिकारियों ने दावा किया है कि गर्मी में पेयजल संकट नहीं होने दिया जाएगा। पर्याप्त पानी की सप्लाई बसई और चंदू बुढेड़ा के जल शोधन संयंत्र से होगी। जीएमडीए ने चंदू बुढेड़ा में 100 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता का जल शोधन संयंत्र तैयार कर लिया है। इस क्षेत्र से सेक्टर-58 से 80 तक पर्याप्त पानी की सप्लाई करने का लक्ष्य है, लेकिन द्वारका एक्सप्रेसवे पर करीब 800 मीटर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.