बुलंदशहर, जून 27 -- बारिश के बादल कमजोर होने के बाद गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। भीषण गर्मी और उमस से लोग पसीनों से तर-बतर हो गए हैं। गर्मी में राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को सूर्यदेव के तीखे तेवर और भीषण उमस ने बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। गर्मी में लोगों को दो मिनट भी निकलना मुश्किल हो गया। न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तेज बारिश हो सकती है। तापमान में भी गिरावट की संभावना है। गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया है। भीषण गर्मी और तपिश से लोग परेशान है। सुबह उमस से लोगों के पसीने छूट रहे हैं तो दोपहर में तेज धूप से लोगों को तपिश का अहसास हो रहा है। तमाम प्रयासों के बाद भी गर्मी में राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को भी सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.