इंदौर, जुलाई 29 -- आईआईटी इंदौर में अब छात्रों को गर्मी में ठंड और सर्दियों में गर्मी का अहसास होगा। इंदौर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में विशेष 'पोरस ऑर्गेनिक पॉलीमर' (पीओपी) की मदद से स्मार्ट ग्लास बनाए जा रहे हैं। 'स्मार्ट ग्लास' खिड़कियों के इस्तेमाल का तरीका बदल कर पर्यावरण हितैषी इमारतों के निर्माण में मदद कर सकता है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आईआईटी इंदौर के रसायन विज्ञान विभाग के अनुसंधानकर्ता डॉ. सायंतन सरकार 'ट्रांसलेशनल रिसर्च फैलोशिप' (टीआरएफ) के तहत बिजली से चलने वाला 'स्मार्ट ग्लास' बनाने की परियोजना पर काम कर रहे हैं। इस परियोजना को रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर सुमन मुखोपाध्याय और भौतिकी विभाग के प्रोफेसर राजेश कुमार के मार्गदर्शन में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.