गढ़वा, मार्च 24 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। गर्मी ने दस्तक दे दिया है। उसके साथ ही हर गर्मी में होने वाली पानी की समस्या को लेकर नगर पंचायतवासी अभी से ही चिंतित हैं। नगर पंचातवासियों का कहना है कि नगर पंचायत में गर्मी के दस्तक के साथ ही पानी की घोर किल्लत हो जाती है। लोग रात -रात भर पानी के लिए रातजगा करते हैं। तब जाकर कहीं पानी नसीब होता है। उसे देखते हुए जलसंकट गहराने से पहले ही नगर पंचायत के सभी खराब चापानलों को तत्काल दुरूस्त कराने की जरूरत है। उससे पानी का किल्लत नहीं होगा। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत 12 वार्ड हैं। उनमें वार्ड नंबर 5 के गढ़ परिसर में लगा चापाकल खराब पड़ा हुआ है। उसका पाइप फट गया है। उसी तरह वार्ड नंबर 7 के मेन रोड स्थित बलिराम के घर के समीप वर्षों से चापाकल खराब पड़ा हुआ है। प्रिंसपल मिथलेश प्रसाद सिंह के घर के बगल में एक चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.