प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। तापमान में बढ़ोतरी के साथ कूलर और एयर कंडीशन का भी इस्तेमाल बढ़ गया है। हालांकि थोड़ी सी लापरवाही एसी बम बन सकता है। अग्निकांड की रोकथाम के लिए फायर ब्रिगेड ने जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। डीजीपी अग्निशमन पद्मजा चौहान के निर्देश पर पंफ्लेट छपवाकर जन-जन को वितरित करने की योजना बनाई गई है। अग्निशमन विभाग ने 'सावधानी अपनाएं, गर्मी को सुरक्षित बनाएं स्लोगन के साथ अभियान की शुरुआत की है। घरों में किस तरह की सावधानी बरतें, ताकि आग लगने की गुंजाइश कम हो सके। इस बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए जागरूकता पंफ्लेट छपवाकर वितरित किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया पर भी जागरूकता पंफ्लेट को शेयर व पोस्ट किया जा रहा है। पंफ्लेट में बकायदे अपर पुलिस महानिदेशक (अग्निशमन एवं आपात सेवा) पद्मज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.