बाराबंकी, मार्च 24 -- रामसनेहीघाट। गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं को रोकने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश अग्निशमन विभाग के पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन विभाग आदित्य मिश्रा ने दिए हैं। उन्होंने सोमवार को स्थानीय अग्निशमन केंद्र का निरीक्षण कर कर्मचारियों को सतर्क रहने और उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान डीजी आदित्य मिश्रा ने केंद्र पर बने आवास, स्टोर, गैरेज, वॉटर टैंक और मेस का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय में बैठकर अभिलेखों की गहन जांच की और आपातकालीन सेवाओं के रिस्पांस टाइम की भी जानकारी ली। इस दौरान वर्षों से कर्मचारियों के प्रमोशन न होने का मुद्दा भी उठा। जिसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.