पटना, मार्च 19 -- जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा है कि गर्मी में लोगों को आग के प्रति सजग रहना चाहिए। थोड़ी-सी लापरवाही हादसे में तब्दील हो सकती है। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग और अग्निशमन सेवा से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है। बुधवार को दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम ने कई निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अग्निकांड से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का निर्धारण किया गया है और समय-समय पर निर्देश भेजा जाता है। इसके अनुपालन से अगलगी को रोका जा सकता है। मार्च से जून तक अग्निकांड से सुरक्षा और बचाव के लिए विशेष सतर्कता जरूरी है। इस अवधि में पछुआ का प्रवाह भी तीव्र गति से होता है। ग्रीष्मकाल में विभिन्न क्षेत्रों में अग्निकांड की संभावना बढ़ जाती है। गांव में अगलगी की घटना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.