मुंगेर, मार्च 20 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। 10 दिन बाद अप्रैल का महीना आरंभ होने वाला है। लेकिन इसबार मार्च महीने में ही पछुआ हवा चलने से दियारावासियों की धड़कनें तेज हो गयी हैं। गर्मी बढ़ते ही जिले में अगलगी की घटनाएं बढ़ने लगती हैं। खासकर जिले के दियारा क्षेत्रों में अगलगी की अधिकांश घटनाएं सामने आती हैं। यही कारण है कि मुंगेर के सदर प्रखंड व बरियारपुर प्रखंड की दियारा क्षेत्र को अगलगी का डेंजर जोन माना जाता है। लेकिन दियारा क्षेत्र में अधिकांश लोग अगलगी को लेकर जागरूक नहीं रहते हैं। हालांकि अग्निशमन विभाग इस साल जगह-जगह नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमलोगों को अगलगी की घटना पर कैसे काबू पाया जा सके इसको लेकर जागरूक किया जा रहा है। ---- पिछले एक दशक में अब तक सैकड़ों घर जलकर हो चुके हैं राख: मुंगेर जिले के सदर प्रखंड तथा बरियारपुर प्रखंड की 5 पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.