गंगापार, मार्च 28 -- गर्मी बढ़ते ही आग की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। माह भर के भीतर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दो दर्जन से अधिक अगलगी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। लोगों का कहना है, आग लगने की जानकारी मेजा स्थित फायर दस्तें को देने के बाद जब तक अग्निशमन का फायर दस्ता पहुंचता है, काफी देर हो चुकी होती है, सब कुछ जल कर राख हो जाता है। सूत्रों की मानें तो मेजा पहाड़ी स्थित अग्निशमन दस्ते में एक फायर टेंडर व एक हाई प्रेशर मशीन है, जो आग लगने पर विभाग से रवाना की जाती है। फायर टेंडर में कुल साढ़े चार हजार लीटर पानी रहता है, जबकि हाई प्रेशर में चार सौ लीटर पानी आता है। जिस स्थान पर रास्ता सही नहीं होता वहां पर हाई प्रेशर मशीन भेजी जाती है। सूत्रों की मानें तो मेजा फायर स्टेशन को विकास खंड मेजा, उरुवा, मांडा के 39...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.