कोडरमा, मई 12 -- सतगावां निज प्रतिनिधि प्रखंड इलाके में गर्मी का परवान चढ़ना शुरू हो गया है। लोगों को पेयजल की समस्या सताने लगी है। भीषण गर्मी शुरू होते ही भूजल स्तर नीचे चले जाने से नदी तालाब सुखना शुरू हो गया है। इससे लोगों में पेयजल की समस्या देखी जा रही है। प्रखंड में कुल वोटर 70 हजार से अधिक है। जनसंख्या एक लाख से अधिक है। प्रखंड में कुल चापाकलों की संख्या 1525 है। इसमें 990 चालू है। 220 चापाकल बंद पड़े हैं। 55 आरआरपी, जिसका पाइप और अंदरूनी सामग्री खराब हो गया है। 25 एसआर जिसे नया बोरिंग करा कर चालू किया जाएगा। 130 चापाकल जिसका नट बोल्ट मरम्मति के बिना खराब है। ऐसे में गर्मी अधिक रहने के कारण लोगों को पेयजल के लिए एकमात्र चापानल पर ही निर्भर रहता है और चापानल स्थिति है कि लोगों को प्यास बुझाने में असमर्थ है। शिवपुर पंचायत के ग्राम सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.