हरिद्वार, जुलाई 15 -- हरिद्वार। धर्मनगरी में मंगलवार को लोग गर्मी से बेहाल रहे। सुबह से धूप की तपिश ने लोगों को परेशान किया। दिन में तपती धूप और गर्म हवाओं के बीच लोगों को आवाजाही में बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी। शाम के समय भी लोग गर्मी से जूझते रहे। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान में आधे डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 02.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में बढ़ोतरी के बाद रात को भी गर्मी का अहसास बढ़ गया। रात के समय गर्मी ने लोगों के पसीने निकाल दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...