गिरडीह, अप्रैल 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गर्मी का प्रचंड रुप जारी है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में लोग गर्मी से बेहाल हैं। इस सीजन में पहली बार तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। दोपहर में धूप इतनी कड़क हो रही है कि चेहरा और हाथ को कवर करने के बाद भी लोग जलन महसूस कर रहे हैं। दोपहर के साथ अब रात में भी गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है। लोग घरों से निकलने में कतरा रहे हैं। गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर रही है। लोगों को न तो घर पर आराम मिल रहा है और न बाहर में। बेजुबानों को भी गर्मी परेशान कर रही है। इससे महिलाएं, बच्चों के साथ मजदूर वर्ग के लोग भी खासे परेशान हैं। दो दिन से है भीषण गर्मी जिले में पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस पर था, वहीं बुधवार को तापमान थोड़ा कम 42.1 डिग्री सेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.