फतेहपुर, मई 18 -- फतेहपुर। सप्ताह भर से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को शनिवार की रात हल्की राहत मिली। आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को सुबह से निकली तीखी धूप ने जहां लोगों को हलकान किया वहीं हवा का रुख बदलने से लू का एहसास नहीं हुआ। करीब सप्ताह से जिले में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान 43 पर टिका हुआ था। जबकि न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा रहा था। गर्मी इस कदर थी कि सुबह आठ बजे के बाद ही लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा था। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज के तेवर तल्ख होते रहे थे। दोपहर 12 बजे तक पूरा वातावरण धधकने लग रहा था। शहर में सन्नाटा पसर जा रहा था। शनिवार की देरशाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला। आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हो गई। ...