कटिहार, मई 28 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि गर्मी की छुट्टी के बाद जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक नई पहल की जा रही है। अब छात्रों की उपस्थिति फेस रिकग्निशन तकनीक से दर्ज की जाएगी। इस नई व्यवस्था के तहत वर्ग शिक्षक दिन में तीन बार छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति बनाएंगे, जिससे बच्चों की नियमितता और गतिविधियों पर सटीक निगरानी संभव हो सकेगी। छुट्टियों के बाद बच्चों की पढ़ाई में मिलेगी गति जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के बाद बच्चों की पढ़ाई को गति देने और स्कूल में अनुशासन बनाए रखने के लिए यह डिजिटल व्यवस्था लागू की गई है। अब प्रत्येक कक्षा में चेतना सत्र, मध्याह्न भोजन और अंतिम घंटी में फेस रिकग्निशन के माध्यम से छात्रों की उपस्थिति ली जाएगी। इससे न सिर्फ बच्चों की उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.