संभल, जुलाई 5 -- शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप व गर्मी के कारण लोग बेहाल थे। दोपहर दो बजे करीब आसमान में बादल छा गए और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। जिससे कुछ समय के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। अगर बारिश न हो तो इस समय लोग गर्मी व उमस के कारण लोग बेहाल होते हैं। शुक्रवार की सुबह भी ऐसा ही हुआ। सुबह से तेज धूप के कारण गर्मी हो रही थी। जिसके कारण लोग परेशान थे। तेज धूप व गर्मी के कारण लोगों का घर से निकलना दूभर हो रहा था। दोपहर दो बजे अचानक आसमान में बादल छा गए और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। हालांकि यह बारिश से इस तरह से हो रही थी कि करीब आधा किलोमीटर से कम चलने पर बारिश का नामोनिशान नहीं था। जगह-जगह बारिश होने से अजीब सी स्थिति बनी हुई थी। बारिश थमने के बाद एक बार फिर उमस के कारण गर्मी हो गई है। कुछ देर राहत मिलने के बाद लोग गर्मी से फिर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.