बांका, मार्च 22 -- बांका, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में गुरुवार से शुक्रवार तक बूंदाबूंदी बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। पारा गिरने से लोगों को अब ठंड का एहसास हो रहा है। शुक्रवार को सुबह से हो रही बूंदाबून्दी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह से ही बादल छाएं है। जिसके कारण तपती गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को हुए बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार 4 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 5 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण अब लोगों को फिर से ठंड का एहसास होने लगा है। जिला मुख्यालय की बिजली व्यवस्था ऐसी है कि जरा सा मौसम बदलत...