पटना, दिसम्बर 17 -- पटना बिजली आपूर्ति प्रतिष्ठान (पेसू) ने गर्मियों के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। गर्मी के दौरान शहर में पेसू के फीडरों पर लोड को व्यवस्थित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके तहत शहर में मौजूद पावर सब स्टेशनों (पीएसएस) को आपस में जोड़ने की योजना पर काम शुरू भी है। पीएसएस को आपस में 11 केवी का केबल का इस्तेमाल किया जा रहा है। पेसू के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि गर्मियों को देखते हुए अभी से तैयारी शुरू है। अगले तीन-चार महीने में कई नए पीएसएस चालू हो जाएंगे। फिलहाल शहर में 82 पीएसएस के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसे बढ़ाकर सौ से ज्यादा किया जाएगा। दानापुर, कंकड़बाग, खेमनीचक, खगौल आदि पीएसएस अगले दो-ढाई महीने में शुरू हो जाएंगे। पीएसएस को वैकल्पिक आपूर्ति : पावर सब स्टेशनों को एक ही केबल से बिजली ...