पाकुड़, जुलाई 23 -- महेशपुर। प्रखंड मुख्यालय में बुधवार अहले सुबह से ही चारों ओर घना कोहरा छाया हुआ था। घने कोहरे के कारण दूर की चीजें स्पष्ट नहीं दिख रही थी। घने कोहरे के कारण प्रतिदिन चलने वाले यात्री वाहनों सहित अन्य वाहनों की रफ्तार धीमी हो गयी। दोपहिया तथा चार पहिया वाहन चालक वाहन की लाइट जलाकर धीमी रफ्तार से वाहन का परिचालन करते दिखे। गर्मी के दिन में भी कोहरा छाये रहने से लोग थोड़ा आश्चर्यचकित हुए। हालांकि बाद में कोहरा छंट जाने पर सब सामान्य हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.