गढ़वा, फरवरी 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गर्मी शुरू होते ही विभिन्न क्षेत्रों में जलसंकट सामने आने लगा है। जलसंकट से निजात के लिए निर्माणाधीन योजनाओं को तेज गति से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। हर घर नल योजना के तहत जिले में 915 योजनाएं निर्माणाधीन हैं। जिलांतर्गत ड्राइजोन के तौर पर चिन्हित इलाकों में हर साल जलसंकट गहरा जाता है। विभागीय आकड़ों के अनुसार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अंतर्गत जिले में तीन तरह की योजनाएं संचालित की जा रही है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अंतर्गत जिले में हर घर नल योजना के तहत कुल 4124 योजनाएं है। उसमें 3209 योजनाएं पूरा व चालू कर दिया गया है। वहीं 915 योजनाएं निर्माणाधीन हैं। वहीं खराब पड़े करीब दो हजार चापाकलों की भी मरम्मती की पहल शुरू की गई है। पेयजलापूर्ति योजनाओं को धरातल पर उतारकर एक लाख तीन सौ घरों तक प...