रांची, अप्रैल 22 -- राजधानी समेत झारखंड के विभिन्न हिस्सों में गर्मी बढ़ने की संभावना जाहिर की गई है। मौसम विभाग ने बुधवार से चार दिनों के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में उमस की गर्मी के साथ कुछ हिस्सों में गर्म लहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। झारखंड के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य औसत से तीन डिग्री अधिक चल रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। राज्य के विभिन्न जिलों के अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री तक की वृद्धि हुई। मेदिनीनगर का तापमान राज्य में सर्वाधिक रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक है। जबकि रांची का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर का तापमान 41.6 डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.