बेगुसराय, अप्रैल 23 -- बेगूसराय, संवाददाता। गर्मी की बढ़ती तपिश को ध्यान में रखते हुए श्री ऋषिकांत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बेगूसराय के कार्यालय द्वारा न्यायालय समय में बदलाव का आदेश जारी किया गया है। बेगूसराय व सभी अनुमंडलीय सिविल कोर्ट में न्यायिक कार्य अब प्रातःकालीन सत्र में संपन्न होंगे। यह निर्णय माननीय उच्च न्यायालय के पत्र संख्या 26505-26541 एवं जिला बार एसोसिएशन एवं अधिवक्ता संघ के संयुक्त याचिका के आलोक में लिया गया है। नया न्यायालय समय 5 मई 2025 (सोमवार) से 28 जून 2025 (शनिवार) तक प्रभावी रहेगा। गर्मी के दौरान न्यायालय समय इस प्रकार रहेगा: न्यायालय की पहली पाली: सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक अवकाश: सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक दूसरी पाली: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सिविल न्यायालय, बेगूसराय एवं उसके सभी अनुमंडलो...